नेशनल मेडिको ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष डा. अमित कुमार व महासचिव डा. संतोष गुप्ता को बनाया गया. इस मौके पर पूरी कार्यकारिणी की घोषणा की गई। नए पदाधिकारियों को ऑर्गेनाइजेशन के सदस्यों ने बधाई दी। रविवार को तुलसी भवन में नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन नई कार्यकारिणी का गठन व परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया. संस्था के नए अध्यक्ष डा. अमित कुमार व महासचिव डा. संतोष गुप्ता को बनाया गया. उपाध्यक्ष डा. अरुण कुमार, डा. अभय कृष्ण, डा. अजय अग्रवाल व डा. राजेश ठाकुर को जबकि संयुक्त सचिव डा. रामनरेश राय, डा. सुमित कुमार, डा. राजेश कुमार व डा. अंगज स्कंध को बनाया गया।
संस्था के कोषाध्यक्ष, डा. राजीव महर्षि व सम्पर्क प्रमुख डा. गौरव राय को बनाया गया. संस्था के संरक्षक डा. श्रीधर प्रधान, डा. अजय मिश्रा, डा. उमेश लुकटूके, डा. ए के लाल, डा. रतन कुमार, डा. नकुल चौधरी, डा. मनोज कुमार व डा. सुजीत प्रसाद बने. वहीं महिला प्रतिनिधि डा. निशा यादव व डा. निकिता गुप्ता जबकि छात्र प्रतिनिधि अनूप कुमार व रोशन कुमार को शामिल किया गया. नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन एक चिकित्सा-सामाजिक संगठन है, जो डॉक्टरों व मेडिकल छात्रों में ईमानदारी, राष्ट्रवाद और नि:स्वार्थ सेवा की भावना जागृत करता है।
संस्था कर रही स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य: डा. सतीश नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सतीश मिधा ने कहा कि संस्था देश के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने का कार्य कर रही है. कार्यक्रम में अन्य अतिथियों में डा. ओम प्रकाश व डा. देवेश ने भी अपने विचार रखें. राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के महानगर कार्यवाह ने संघ के शताब्दी वर्ष व संघ के बारे में बताया. कार्यक्रम में मंंच संचालन डा. संतोष गुप्ता ने किया. इस मौके पर आरएसएस के महानगर के सह संघचालक, एनएमओ के एमजीएम कॉलेज इकाई के अध्यक्ष डा. उमा शंकर सिंह समेत एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अन्य छात्र व छात्राएं मौजूद थे।
