May 18, 2026
WhatsApp Image 2026-05-18 at 10.56.05 AM

बिहटा थाना क्षेत्र के बिहटा-चीनी मिल रोड स्थित पॉश इलाके में शनिवार देर रात चोरी की बड़ी वारदात से सनसनी फैल गई. दवा एजेंसी ‘केसरी एजेंसी’ और ‘भारती टेलीविजन’ के संचालक राजीव भारती और संजीव भारती के घर करीब आधा दर्जन नकाबपोश अपराधी घुस आए और लाखों रुपये मूल्य के जेवरात तथा कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए.
घटना के बाद व्यवसायी परिवार दहशत में है. जानकारी के अनुसार, देर रात करीब 1:25 बजे अपराधी हथौड़ी, पेचकस सहित अन्य औजारों के साथ घर पहुंचे. उन्होंने सबसे पहले गैरेज के लोहे के गेट की कुंडी तोड़ी और अंदर प्रवेश किया. इसके बाद दीवार के सहारे चढ़कर घर में लगे सीसीटीवी कैमरों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की, हालांकि उनकी पूरी गतिविधि कैमरे में रिकॉर्ड हो गईद कर उन्हें बांध दिया. इसके बाद अलमारी तोड़कर उसमें रखे जेवरात, नकदी और अन्य कीमती सामान निकाल लिए. इसी दौरान गृहस्वामी संजीव भारती की नींद खुल गई. उन्होंने एक अपराधी को पकड़ने का साहस दिखाया, लेकिन बदमाशों ने उनके साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। शोर मचने पर सभी अपराधी छत के रास्ते फरार हो गए. सूचना मिलते ही बिहटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.पीड़ित परिवार चोरी गए सामान का आकलन कर रहा है. प्रारंभिक अनुमान के अनुसार लाखों रुपये की संपत्ति चोरी होने की आशंका है.
गौरतलब है कि वर्ष 2018 में भी इसी व्यवसायी राजीव भारती पर रंगदारी को लेकर फायरिंग की घटना हुई थी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई थी. एक बार फिर उसी परिवार को निशाना बनाए जाने से स्थानीय व्यवसायियों में भय और आक्रोश का माहौल है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *