एक्सएलआरआई आईसीएसएसआर परियोजना के तहत डॉक्टरेट समुदाय के लिए दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन 30 व 31 मार्च को किया जा रहा जो विजन विकसित भारत एट 2047 के अनुरूप है. सेमिनार में आईआईट मुम्बई, आईआईएम उदय पुर व एक्सएलआरआई के प्रोफेसर अपननी विशेषता साझा करें।
सेमिनार का मुख्य विषय मौखिक, दृश्य व सांस्कृतिक अभिव्यक्तियों की बारीकियों का गहन अन्वेषण, जिसमें इस बात पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा कि पारंपरिक विरासत आधुनिक उद्यमशीलता के रास्तों से कैसे जुड़ती है। सांस्कृतिक आवाजें विषय में आठ अतिथि वक्ता जुड़ेंगे जो महत्वपूर्ण सांस्कृतिक संरक्षक हैं,
वे दृश्य कला, पारंपरिक शिल्प, धातु शिल्प, स्वदेशी व्यंजन, सिनेमा और शास्त्रीय, लोक नृत्य रूपों सहित विभिन्न क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हैं।
