May 25, 2026
JAMSEDHPUR

साकची बाजार स्थित डालडा लाइन के पीछे पान मार्केट में चोरी की एक अनोखी घटना सामने आयी है, यहां सोने के जेवर बनाने वाले कारीगर संतोष सोनी की दुकान से चोर पूरा पैंट ही लेकर फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार संतोष सोनी रविवार दोपहर अपनी दुकान में काम के दौरान आराम कर रहा था. कारीगरों के बीच काम करते समय लूंगी पहनने की परंपरा होने के कारण उन्होंने अपना पैंट दुकान में खूंटी पर टांग दिया था. इसी दौरान मौका पाकर चोर पैंट लेकर भाग निकला।

बताया जाता है कि पैंट की जेब में करीब 900 रुपये नकद व करीब 1.30 ग्राम सोना रखा हुआ था. घटना के बाद पीडि़त कारीगर काफी परेशान है. संतोष सोनी ने बताया कि परिवार की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर है और इस नुकसान से उन्हें आर्थिक झटका लगा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि साकची बाजार में चोरी और उचक्कागिरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. बाजार क्षेत्र में कचरा चुनने के बहाने नशेडिय़ों का एक बड़ा समूह सक्रिय रहता है, जिससे दुकानदारों प कारोबारियों में भय का माहौल है. लोगों ने प्रशासन से बाजार क्षेत्र में नियमित गश्त और कार्रवाई की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगायी जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *