October 27, 2026
image

महुआ पुलिस ने कांड संख्या 289/24 के तहत कार्रवाई करते हुए वर्ष 2024 से लापता 22 वर्षीय अनीश कुमार को समस्तीपुर से बरामद किया. युवक महुआ में अपने संबंधी के घर से लापता हुआ था.
वैशाली जिले की महुआ पुलिस ने छापेमारी कर दो वर्ष पूर्व अपहृत बताए गए युवक को समस्तीपुर से बरामद कर लिया. पुलिस ने कांड संख्या 289/24 से जुड़े मामले में कार्रवाई करते हुए 22 वर्षीय अनीश कुमार को बरामद किया है. अनीश कुमार समस्तीपुर का रहने वाला बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार, अनीश कुमार वर्ष 2024 में महुआ स्थित अपने एक संबंधी के घर आया था. इसी दौरान वह अचानक लापता हो गया. इसके बाद उसके एक संबंधी ने महुआ थाने में आवेदन देकर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. मामले के बाद से पुलिस युवक की तलाश में जुटी थी. महुआ थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने बताया कि मामले के अनुसंधानकर्ता राकेश कुमार ने कार्रवाई करते हुए युवक को समस्तीपुर से बरामद कर लिया. पुलिस मामले में आगे की आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *