September 18, 2026
vbjhkkvhj

शाम की हल्की-फुल्की भूख मिटाने के लिए खाए जाने वाले चिप्स, बिस्कुट, नमकीन या भोजन के साथ लिया जाने वाला अचार आपको गंभीर रूप से बीमार कर सकता है। कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अनिर्बन कुंडू चेतावनी देते हैं कि अनजाने में खाया जाने वाला यह ‘हिडन सॉल्ट’ धीरे-धीरे शरीर को नुकसान पहुंचाता है। सोडियम वैसे तो मांसपेशियों और नसों के लिए जरूरी है, लेकिन इसकी अधिकता से शरीर में फ्लूइड रिटेंशन (पानी का रुकना) होने लगता है, जिससे हाई ब्लड प्रेशर, किडनी की बीमारी और हार्ट से जुड़ी गंभीर समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। आंकड़े बताते हैं कि जहां एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए रोजाना 5 ग्राम (लगभग एक चम्मच) से कम नमक की सिफारिश की जाती है, वहीं भारतीय औसतन इसका दोगुना यानी 8 से 11 ग्राम तक सेवन कर रहे हैं। इस खतरे से बचने के लिए अपने खान-पान की आदतों में बदलाव करना और सोडियम इनटेक पर पैनी नजर रखना बेहद जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *