September 14, 2026
image (2)

बिहारशरीफ।बिहार के नालंदा जिले में एक शिव मंदिर के अंदर कथित तौर पर तोड़फोड़ और पेशाब किए जाने की घटना सामने आई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने संयम बरतते हुए पुलिस को सूचना दी। इस मामले में पुलिस ने 4 से 5 साल की उम्र के तीन बच्चों को हिरासत में लिया है। ये मामला नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर थवई मोहल्ले का है। शिव मंदिर में शनिवार को इस शर्मनाक करतूत को अंजाम दिया गया। कुछ बच्चों ने मंदिर परिसर में न सिर्फ पत्थरबाजी की, बल्कि वहां स्थित मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने का भी प्रयास किया। यह पूरी घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बच्चे कथित तौर पर मंदिर के अंदर पेशाब करते हुए भी नजर आए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने संयम बरतते हुए पुलिस को सूचना दी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए नालंदा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 3 बच्चों को निरुद्ध कर लिया है। स्थानीय युवक सूरज कुमार ने बताया कि शनिवार जब वह मंदिर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि वहां बहुत सारे ईंट-पत्थर गिरे हुए हैं। शुरुआत में उन्होंने ज्यादा ध्यान नहीं दिया और मंदिर परिसर को धोकर साफ कर दिया। बाद में जब उन्होंने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की, तो उनके होश उड़ गए। फुटेज में साफ दिख रहा था कि कुछ बच्चे आए, जिन्होंने मंदिर पर ईंट-पत्थर मारे, शिवलिंग के पास पेशाब किया। बच्चे गाली गलौच भी कर रहे थे।
सूरज कुमार ने कहा कि क्षेत्र में माहौल न बिगड़े, इसलिए हमने तुरंत प्रशासन को इसकी सूचना दी। उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिर के रास्तों पर अवैध अतिक्रमण हो चुका है। आसपास के मौहाल के कारण और एक रास्ता बंद किए जाने के कारण लोग मंदिर नहीं जा पाते हैं। सूरज ने यह भी बताया कि पहले भी ऐसी घटनाएं घट चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *