टाटा समूह के आभूषण रिटेल ब्रांड तनिष्क ने धनतेरस से पहले ब्रह्मांड से प्रेरित अपना नया ज्वेलरी कलेक्शन ‘अध्यंतरा’ लॉन्च किया है। इस कलेक्शन को त्योहारी सीजन में सोने और हीरे के आभूषणों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। अभिनेत्री तृप्ति डिमरी इस कलेक्शन का चेहरा हैं। इसमें आकाशीय आकृतियों से प्रेरित डिजाइनों के साथ पारंपरिक भारतीय कारीगरी और आधुनिक स्टाइल का मेल देखने को मिलता है।
इस कलेक्शन में चार श्रेणियों के तहत 100 से अधिक डिजाइन शामिल हैं। इनमें ग्लास कुंदन, स्टोन के साथ सादे आभूषण, सादा सोना और अनकट हीरे शामिल हैं। इस रेंज में 18 कैरेट और 22 कैरेट सोने से बने नेकलेस सेट, चूड़ियां, अंगूठियां और मंगलसूत्र उपलब्ध हैं। इन डिजाइनों का वजन 30 से 120 ग्राम के बीच है।
इस कलेक्शन में आकर्षक 3डी आकार, परतदार बारीकियों, पेटेंटेड 3डी ग्लास कुंदन, हाथ से तराशे गए पत्थरों और खास इनेमल तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है। कुछ चुनिंदा आभूषणों में मॉड्यूलर 3-इन-1, 4-इन-1 और 5-इन-1 स्टाइलिंग के विकल्प दिए गए हैं। वहीं, फायर ओपल और सनस्टोन जैसे रत्न इस कलेक्शन में रंग और आकर्षक आयाम जोड़ते हैं।
तनिष्क की मुख्य विपणन अधिकारी पेल्की छेरिंग ने कहा कि यह कलेक्शन ब्रह्मांड के आश्चर्य और सुंदरता को आधुनिक आभूषणों के रूप में प्रस्तुत करता है। वहीं, डिजाइन प्रमुख गरिमा माहेश्वरी ने इसकी कारीगरी और डिजाइन संबंधी नवाचारों पर प्रकाश डाला।
पश्चिम बंगाल में 25 अक्टूबर से 8 नवंबर तक मान्य त्योहारी ऑफर के तहत सोने के आभूषणों पर प्रति ग्राम 301 रुपये की सीधी छूट दी जा रही है। इसके अलावा, सोने के आभूषणों के मेकिंग चार्ज और हीरे की कीमत पर 20% तक की छूट मिलेगी। किसी भी ज्वेलर से खरीदे गए 18 कैरेट या उससे अधिक शुद्धता वाले पुराने सोने के आभूषणों को एक्सचेंज कराने पर कोई कटौती नहीं की जाएगी। इन ऑफर का उद्देश्य धनतेरस के दौरान ग्राहकों की त्योहारी खरीदारी को प्रोत्साहित करना है।
