September 15, 2026
President Donald Trump Spends Weekend In Florida

PALM BEACH, FLORIDA - MAY 2: U.S. President Donald Trump speaks to journalists before boarding Air Force One at Palm Beach International Airport on May 2, 2026 in Palm Beach, Florida. Trump is spending the weekend at his Mar-A-Lago resort. (Photo by Roberto Schmidt/Getty Images)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बढ़ती तेल कीमतों के बीच बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ सैन्य टकराव खत्म होने के बाद कच्चे तेल की कीमतें ‘तेजी से गिरेंगी’। ट्रंप का कहना है कि उन्हें नहीं लगता कि ईरान के साथ मौजूदा टकराव ज्यादा समय तक चलेगा।

ट्रंप ने अमेरिका में बढ़ती कीमतों का ठीकरा पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनके प्रशासन पर फोड़ा। उन्होंने कहा कि तेल की मौजूदा कीमतें कीमतों में हो रही व्यापक गिरावट के बीच एक अस्थाई अपवाद हैं और जल्द ही इनमें बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है।

उधर, होर्मूज जलडमरूमध्य में ईरान की निगरानी और लाल सागर में हूतियों के हमलों के बीच तेल आपूर्ति पर दबाव बढ़ गया है। सऊदी अरब ने अपनी ईस्ट-वेस्ट पाइपलाइन को नुकसान पहुंचने के बाद बंद कर दिया है। इसके चलते ब्रेंट क्रूड करीब 108 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया।

ट्रंप ने मौजूदा तेल कीमतों की तुलना बाइडेन के समय से करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में तेल की कीमतें आज की तुलना में ज्यादा थीं। उन्होंने कहा कि अमेरिका में कीमतों में बढ़ोतरी ‘स्लीपी जो बाइडेन’ और बाइडेन प्रशासन की वजह से हुई, न कि ट्रंप की वजह से। ट्रंप ने यह भी दावा किया कि उनके प्रशासन ने ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोका था।

इन्वेस्टिंग डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। ब्रेंट फ्यूचर्स 106 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर और अमेरिकी WTI फ्यूचर्स 102 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *