May 14, 2026
sbi

भारतीय स्टेट बैंक के शहर में अलग- अलग एटीएम में कार्यालय में तैनात नौकरी से हटाए गए अस्थायी सिक्यूरिटी गार्ड ने बिष्टुपुर एसबीआई मुख्य शाखा के सामने प्रदर्शन किया. इस दौरान आक्रोशित अस्थायी कर्मचारियों ने बैंक के मैन गेट पर बैठक कर धरना प्रदर्शन किया. नौकरी से हटाए गए सिक्यूरिटी गार्ड का कहना है कि वे लोग डब्ल्यू डब्ल्यूय एस ओ इंटरप्राइजेज एजेंसी में कार्यरत थे।

उन्हेंं 28 अप्रैल को नोटिस देकर एक मई से काम से हटा दिया गया है. उनका कहना है कि इस मामले में एसबीआई प्रबंधन को चाहिए कि एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई करें व और जो भी दूसरी एजेंसी आए उनके अधीन उनलोगों को काम पर रखा जाए. आक्रोशित सिक्यूरिटी गार्ड का कहना है कि करीब 15 महीने का पीएफ उनलोगों का जमा नहीं किया गया जबकि बैंक से बिल पास का एजेंसी चला गया है।

उन्होंने 15 महीने का पीएफ जमा करने, अप्रैल महीने का वेतन दिलाने, ग्रेच्युटी का पैसा दिलाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि करीब 140 लोग हैं जो एजेंसी के माध्यम से करीब चार वर्षों से एसबीआई के बैंकों व एटीएम सिक्यूरिटी गार्ड के रूप में काम कर रहे थे. वे लोग पिछले दिनों उपायुक्त से मिल कर नौकरी दिलाने की मांग की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *