May 14, 2026
education

बुधवार को सीबीएसई 12वीं की परीक्षा परिणाम जारी किया गया. इस वर्ष के रिजल्ट मेंं पिछले वर्ष की अपेक्षा गिरावट रही। पूर्वी सिंहभूम से 5962 छात्रों ने परीक्षा दी थी जिनमें से मात्र 92.3 प्रतिशत छात्रों को सफलता मिली. वहीं लडक़े व लड़कियों यके पास होने की बात करें तो 93.4 प्रतिशत लड़कियां व 91.2 प्रतिशत लडक़े पास हुए हैं. वहीं पिछले वर्ष 93.4 प्रतिशत रिजल्ट था. ऐसे में इस बार रिजल्ट में 1.1 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है. 12वीं कॉमर्स में में 98.6 डीएवी जमशेदपुर की श्रेयशी धल ओवरऑल सिटी टॉपर बनी है. इस बार स्टेट टॉपर की सूची से शहर के छात्र लगभग गायब हैं।

टॉपर्स में डीएवी बिष्टुपुर का दबदबा

सीबीएसई की ओर से जारी टॉप-10 की सूची में इस बार डीएवी स्कूल (बिष्टुपुर) ने अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का लोहा मनवाते हुए तीनों संकायों में अपनी बादशाहत कायम रखी है. संकायवार जारी टॉपर्स की सूची के विश्लेषण से स्पष्ट होता है कि शहर के स्कूलों में डीएवी का दबदबा सबसे अधिक रहा है, वहीं सफलता के शिखर पर लड़कियों ने लडक़ों को पीछे छोड़ दिया है. जमशेदपुर के टॉपरों की इस सूची में डीएवी स्कूल का प्रदर्शन सबसे प्रभावशाली रहा है. तीनों संकायों (साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स) को मिलाकर टॉप-10 की सूची में अकेले इस स्कूल के 11 छात्रों ने जगह बनायी है. डीएवी के बाद विद्याभारती चिन्मया विद्यालय के सात छात्रों और जुस्को स्कूल (कदमा व साउथ पार्क) के 3 छात्रों ने टॉप-10 सूची में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।

भविष्य में इंजीनियर बनना चाहता है सायर

सीबीएसई 12वीं की परीक्षा मेंं साइंस में डीबीएमएस कदमा हाई स्कूल का छात्र सायर दत्ता 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सिटी टॉपर बना. सायर के पिता शांतनु दत्ता टाटा स्टील में कर्मचारी हैं वह दो भाई है जिसमें वह छोटा है. वह आगे चल कर मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर इंजीनियर बनना चाहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *