May 26, 2026
image (3)

सारण में कानून-व्यवस्था को सख्त बनाने के लिए पुलिस ने बड़ा अभियान चलाते हुए 32 आरोपितों को गिरफ्तार किया. इस दौरान अवैध शराब, हथियार और नकदी भी बरामद की गई, जबकि वाहन जांच में लाखों का जुर्माना वसूला गया. Bihar News: सारण जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस ने बड़ा अभियान चलाते हुए अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है. वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देश पर 27 मार्च को पूरे जिले में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया, जिसमें अलग-अलग मामलों के कुल 32 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया.
इस अभियान का मुख्य फोकस अवैध शराब कारोबार और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों पर था. पुलिस टीमों ने एक साथ कई स्थानों पर दबिश देकर शराब माफिया और अन्य अपराधियों पर शिकंजा कस दिया. गिरफ्तार आरोपितों में 16 लोग शराब सेवन के मामले में पकड़े गए, जबकि 5 लोग अवैध शराब कारोबार में संलिप्त पाए गए. इसके अलावा एक वारंटी, हत्या के प्रयास के दो आरोपी, चोरी के दो, आर्म्स एक्ट के चार और अन्य मामलों के दो आरोपित भी शामिल हैं. कार्रवाई के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी. टीम ने 40 लीटर अवैध शराब बरामद की. इसके साथ ही एक देशी कट्टा, 15 जिंदा कारतूस, एक चारपहिया वाहन, 640 रुपये नकद और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए. पुलिस का कहना है कि यह बरामदगी जिले में सक्रिय आपराधिक नेटवर्क पर कड़ी चोट है. इसी के साथ पुलिस ने यातायात नियमों को सख्ती से लागू करने के लिए विशेष वाहन जांच अभियान भी चलाया. इस दौरान 157 वाहनों की जांच की गई और नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 3,30,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया.

पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे. इस कार्रवाई से साफ संकेत है कि सारण पुलिस अब अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *