June 13, 2026
WhatsApp Image 2026-06-13 at 10.45.39 AM

पटना के दीघा थाना क्षेत्र के कुर्जी पुल के पास स्थित मां वैष्णो ज्वेलर्स में लूट की कोशिश हुई है। हालांकि इसे स्थानीय लोगों ने विफल कर दिया। दरअसल, दोपहर में ज्वेलरी शॉप में दो युवती ज्वेलरी लेने के बहाने अंदर घुसी और सामने बैठे शॉप के ऑनर पर बैग से स्प्रे निकालकर छिड़काव कर दिया।
इसके बाद दुकान के अंदर सफोकेशन होने लगा। दुकान के ऑनर और कर्मी शोर करते बाहर भागे। इतने में वहां भीड़ जमा हो गई। एक स्थानीय महिला दुकान के अंदर मौजूद युवती को बाल खींचकर बाहर निकाला। इतने में ही युवती अचेत होकर शॉप के बाहर सड़क पर गिर पड़ी। जबकि दूसरी खड़ी रही। लोगों ने पूछताछ के बाद दोनों युवतियों को पुलिस के हवाले कर दिया है।
दुकानदार राजेश कुमार ने बताया, दो लड़की आई। इसके बाद टॉप्स दिखाने के लिए बोली। मैं टॉप्स दिखा ही रहा था, इतने मेरे मुंह पर स्प्रे मारकर टॉप्स लेकर भागने की कोशिश की। घटना की जानकारी मिलने के बाद आस पास के फुटपाथी दुकानदारों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। तकरीबन बीच सड़क पर 30 मिनट तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। फिलहाल दोनों युवतियों को दीघा थाने पर लाया गया है। जहां पूछताछ की जा रही है। दीघा थानेदार अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि दुकानदार के ऊपर दोनों युवतियों ने घुसकर स्प्रे किया। तब तक दुकानदार ने शटर बाहर से बंद कर दिया। फिलहाल दुकानदार थाने पर आए हैं। इनसे पूछताछ की जा रही है। घटना की छानबीन जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *