June 29, 2026
image

पटना साहिब स्टेशन से लेकर पटना घाट के बीच रेल पटरी हटाकर 1.55 किलोमीटर लंबी और 30 मीटर चौड़ी फोरलेन सड़क का निर्माण जारी है।
सड़क के दोनों ओर सर्विस लेन भी बन रहा है। मालसलामी में फ्लाई ओवर का निर्माण तेजी से जारी है। अब जेपी गंगा पथ से पटना साहिब रेलवे स्टेशन पहुंचना आसान होगा।
उत्तर ओर दक्षिण बिहार से आनेवाले लोग जेपी गंगा पथ के पटना घाट से होते सीधे पटना साहिब स्टेशन पहुंच जाएंगे। पटना घाट से लोग सीधे अशोक राजपथ भी जा सकेंगे। रेलवे से राज्य सरकार जमीन हस्तांतरण होने के बाद सड़क निर्माण की प्रक्रिया तेजी से जारी है। विभाग के अधिकारियों का मानना है कि जुलाई तक पटना साहिब स्टेशन जेपी गंगा पथ से जुड़ जाएगा।
जेपी गंगा पथ से पटना घाट मार्ग में गोलंबर तक सड़क निर्माण पूरा होने के बाद लोगों का आवागमन जारी है। दूसरे चरण में पटना घाट से पटना साहिब स्टेशन को जोड़ने के लिए ओवरब्रिज व संपर्क पथ का निर्माण जारी है। पटना सिटी की घनी आबादी के बीच बननेवाली पटना साहिब स्टेशन से पटना घाट के बीच फोरलेन सड़क के जेपी गंगा पथ से जुड़ते ही राजधानीवासी दीघा, गांधी मैदान, गायघाट से बहुत कम समय में पटना घाट पहुंच सकेंगे।
उत्तर बिहार के विभिन्न जिलों से आनेवालों के लिए पूर्वी भारत की प्रमुख मंडी मारुफगंज व मंसूरगंज पहुंचना आसान हो जाएगा। दूसरे जिलों में खाद्यान्न व किराना सामग्री भेजना सुविधाजनक होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *