May 15, 2026
sports

जमशेदपुर फुटबॉल क्लब के गोलकीपर अल्बिनो गोम्स को यूनिटी कप 2026 के लिए भारतीय राष्ट्रीय फुटबॉल टीम की 28 सदस्यों की प्रारंभिक टीम में शामिल किया गया. यह अनुभवी गोलकीपर के लिए एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

भारतीय मुख्य कोच खालिद जमील ने गुरुवार को संभावित खिलाडिय़ों की घोषणा की. इंडियन सुपर लीग के बाद ब्लू टाइगर्स बेंगलुरू में जुटेेंगे. लंदन में होने वाले टूर्नामेंट के लिए अंतिम 23 सदस्यीय टीम का चयन एक छोटे से तैयारी शिविर के बाद किया जाएगा. अल्बिनो का चयन टीम के लिए उनके लगातार व प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद हुआ है, जहां उनके नेतृत्व और महत्वपूर्ण बचाव ने जेएफसी के मजबूत प्रदर्शन में अहम भूमिका निभायी।

यूनिटी कप में चार देश भाग लेंगे, जिनमें से भारत 27 मई (भारतीय समयानुसार 28 मई) को दूसरे सेमीफाइनल में जमैका की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम से भिड़ेगा. नाइजीरिया की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम दूसरे सेमीफाइनल में जिम्बाब्वे की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम से मुकाबला करेगी. अल्बिनो, गुरप्रीत सिंह संधू, विशाल कैथ व ऋतिक तिवारी सहित चार गोलकीपर में से एक जिन्हें प्रारंभिक टीम में शामिल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *