May 30, 2026
image (4)

ठेकेदार रिशु श्री पर सरकारी टेंडरों में हेराफेरी और अपनी कंपनी को लाभ पहुंचाने के आरोप हैं. रिशु श्री के खिलाफ पूर्व से ही पीएमएलए (PMLA) एक्ट के तहत जांच हो रही है. चर्चित ठेकेदार रिशु श्री को एसवीयू (SVU) ने गिरफ्तार कर लिया है. पटना के मीठापुर स्थित कांताराम सखी एंक्लेव में बीते बुधवार (27 मई, 2026) की सुबह से लेकर रात तक रेड चली. इसके बाद अब गिरफ्तारी की खबर सामने आई है. गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए टीम अपने साथ एसवीयू कार्यालय लेकर चली गई.
रेड के दौरान आवास से लगभग दो करोड़ के जेवरात मिले हैं. साथ ही 2.5 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं. विशेष निगरानी इकाई को जेवरात में भारी मात्रा में हीरे, सोने और चांदी के गहने मिले हैं. बताया जाता है कि ठेकेदार रिशु श्री पर सरकारी टेंडरों में हेराफेरी और अपनी कंपनी को लाभ पहुंचाने के आरोप हैं. उस पर टेंडर के लिए आईएएस अधिकारियों को विदेश ट्रिप पर भेजने का भी आरोप है.
8 से 9 परसेंट पर मैनेज करता था टेंडर
ऐसे में अब जांच हो रही है और गिरफ्तारी हुई है तो हो सकता है इसकी आंच कई और अफसरों तक पहुंचे. ठेकेदार रिशु पर आरोप है कि वह अफसरों के साथ मिलीभगत करके टेंडर प्रक्रिया में खेल करता था. आठ से नौ प्रतिशत कमीशन पर टेंडर मैनेज करता था.
रिशु श्री के पटना के मीठापुर स्थित कांताराम सखी एंक्लेव में बीते बुधवार सुबह से जो रेड शुरू हुई वह रात तक चली. छापेमारी के दौरान उसके आवास पर दस्तावेजों, बैंक लेनदेन और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच की गई. विशेष न्यायाधीश निगरानी पटना के द्वारा जारी तलाशी वारंट के आधार पर पटना में रिशु श्री के जक्कनपुर थाना स्थित मीठापुर के आवासीय परिसर में तलाशी ली गई. ठेकेदार रिशु श्री के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था. बताया जाता है कि रिशु श्री के खिलाफ पूर्व से पीएमएलए (PMLA) एक्ट के तहत जांच हो रही है. पिछले साल (2025) नवंबर में ईडी ने देशभर में रिशु श्री के पटना सहित 9 ठिकानों पर छापेमारी की थी. उस दौरान करोड़ों रुपये नकद बरामद किए गए थे. करोड़ों के आभूषण जब्त किए थे. उस दौरान जांच में संकेत मिले थे कि रिशु श्री ने ठेके हासिल करने के लिए कई विभागों के अधिकारियों को मोटी कमीशन दी थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *