May 19, 2026
BIHAR

पूर्वी सिंहभू जिला मारवाड़ी सम्मेलन की ओर से आयोजित तीन दिवसीय राजस्थान महोत्सव मेला 2026 के दूसरे दिन गोपाल मैदान पूरी तरह राजस्थानी संस्कृति व उत्साह के रंग में रंगा नजर आया. सुबह से देर रात तक मेले में लोगों की भारी भीड़ उमड़ती रही व शहरवासियों ने परिवार सहित मेले का भरपूर आनंद उठाया. राजस्थान की समृद्ध संस्कृति, लोक परंपरा, खान-पान एवं लोक कला को समर्पित इस महोत्सव के दूसरे दिन आयोजित कार्यक्रमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

 पूरे मैदान में राजस्थानी लोक संगीत, रंग-बिरंगे परिधान एवं पारंपरिक सजावट आकर्षण का केन्द्र बने रहे. सांस्कृतिक कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सुप्रसिद्ध थिएटर ग्रुप टर्बन टेल्स केप्रस्तुत चर्चित मारवाड़ी हास्य नाटक ‘शेक्सपियर म्हारो जमाई’ रहा. हास्य, पारिवारिक संबंधों व सामाजिक व्यंग्य से भरपूर इस नाटक ने दर्शकों को हँसी से लोटपोट कर दिया. प्रसिद्ध रंगकर्मी एवं निर्देशक धुमित चौहान के निर्देशन में प्रस्तुत इस नाटक में पारंपरिक मारवाड़ी परिवार और आधुनिक सोच के बीच उत्पन्न हास्यपूर्ण परिस्थितियों को बेहद रोचक ढंग से मंचित किया गया. संवादों में मारवाड़ी संस्कृति, पारिवारिक भावनाएँ एवं हास्य का अद्भुत समावेश देखने को मिला, जिसने दर्शकों को पूरे समय बांधे रखा।

इसके अलावा मेले में चोखी ढाणी की विशेष थीम लोगों के आकर्षण का प्रमुख केन्द्र बनी रही. इस वर्ष पहली बार तैयार किए गए ‘मिनी जैसलमेर’ में लोगों को रेगिस्तानी राजस्थान का अनूठा अनुभव कराया गया वहीं रेत के टीलों, पारंपरिक सजावट एवं राजस्थानी ऊंट की सवारी का आनंद लेने के लिए बच्चों एवं युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला. मेले में लगाए गए विभिन्न राजस्थानी स्टॉलों पर पारंपरिक राजस्थानी वस्त्र, हस्तशिल्प, सजावटी सामग्री, आभूषण, कला सामग्री एवं गृह सज्जा उत्पाद लोगों को आकर्षित करते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *