July 10, 2026
image (4)

धनरुआ स्थित दरधा नदी पुल के पास 24 जून को एक सब्जी व्यवसायी से चेन लूटने के दौरान गोली मारने की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। धनरुआ पुलिस ने मंगलवार रात वैशाली जिले में छापेमारी कर मुख्य आरोपित राजेश उर्फ राहुल सिंह समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि मौज मस्ती और शौक पूरा करने के लिए गिरोह लूटपाट करता था।
सिटी एसपी पूर्वी सैलजा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में वैशाली जिले का रहने वाला राजेश कुमार उर्फ राहुल सिंह, खाजपुर बस्ती गांव निवासी मुन्ना उर्फ मुकुट यादव व बेगूसराय निवासी सूरज कुमार शामिल हैं। इन बदमाशों ने 24 जून को अरवल के कोछिया निवासी सब्जी व्यवसायी गोप कुमार को हथियार दिखाकर दरथा नदी पुल के पास सोने की चेन लूट ली। विरोध
करने पर बदमाशों ने गोप कुमार के पैर में गोली मारकर जख्मी कर दिया था। इस संबंध में गोप कुमार ने अज्ञात खिलाफ धनरुआ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। घटना के बाद धनरुआ थानाध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। सिटी एसपी के
आधार पर मंगलवार को छापेमारी कर मुख्य आरोपित वैशाली के करमोपुर निवासी राजेश कुमार उर्फ राहुल सिंह को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में राजेश कुमार ने 24 जून घट्ना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उसकी निशानदेही पर लूट में प्रयुक्त बाइक, हथियार और फर्जी नंबर
प्लेट उपलब्ध कराने वाले वैशाली के खाजपुर बस्ती निवासी मुन्ना उर्फ मुकुट यादव को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, लूटी गई सोने की चेन गलाकर खरीदने वाला बेगूसराय के बारो निवासी सूरज कुमार को भी गिरफ्तार किया है। इसके पहले भी बदमाशों ने मार्च में भी इसी जगह एक युवक से चेन लूट ली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *