July 9, 2026
image (5)

कन्हौली बाजार सब्जी खरीदने जा रहे बाइक सवार दो लोगों को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। हादसे में प्रमोद कुमार (40) की मौत हो गई। जबकि मनेर निवासी संजय कुमार (50) गंभीर रूप से घायल है। घटना बुधवार को बिहटा थाने के महमदपुर के समीप की है।
आक्रोशित लोगों ने बिहटा-खगौल
मुख्यमार्ग को दो घंटे तक जाम कर हंगामा किया। नेऊरा थाने के बेला गांव निवासी विजयसिंह के पुत्र प्रमोद और संजयसिंह बाइक पर सवार होकर कन्हौली बाजार सब्जी खरीदने जा रहे थे। महमदपुर के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मारते हुए फरार हो गया। जिसमें प्रमोद सिंह की मौत हो गई। वहीं, संजय सिंह गंभीर रूप से घायल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *