मोतिहारी पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरोह के तार सीधे पाकिस्तान से जुड़े हैं। ये बदमाश देश के विभिन्न राज्यों के लोगों को डिजिटल अरेस्ट के नाम पर डराकर करोड़ों की ठगी करते थे और कमीशन काटकर पैसा पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं को भेजते थे। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बुधवार को प्रेस वार्ता के दौरान इस मामले का खुलासा किया।
कल्याणपुर से मझौलिया तक छापेमारी, तीन महंगी बाइकेंबरामदः
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों में कल्याणपुर के खटोलवानिवासी अंकित कुमार, केसरिया के फुलतकिया निवासी युवराज कुमार, गडहिया (मानिकपुर) के मो. साहिल और पश्चिम चंपारण के मझौलिया निवासी चुन्नू कुमार उर्फ अतुल कुमार शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से 7 पासबुक, 10 एटीएम कार्ड, एकलैपटॉप, 5 मोबाइल, एक ब्लैंक चेक और 3 महंगी बाइकें बरामद की हैं।
