मदनपुर से बरामद जाली नोट तस्करी के मामले की जांच अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने तेज कर दी है। बुधवार को एनआईए की टीम ने मदनपुर पहुंचकर मामले की जांच की।
एनआईए न्यायालय से निर्गत सर्च वारंट के आधार पर टीम के अधिकारियों ने आजन थाना क्षेत्र के बाबू बांध स्थित जेल में बंद सुरेंद्र कुमार और मिठाईया में विजय यादव के घर की तलाशी ली। इस दौरान अधिकारियों ने कई बिंदुओं पर जांच की तथा बैंक से संबंधित डिटेल्स भी जुटाए। एसडीपीओ आदित्य कुमार ने बताया कि 15 अगस्त 2026 को जिला पुलिस की टीम ने मदनपुर में छापेमारी कर जाली नोट तस्करी के मामले में दो लाख 48 हजार रुपये के साथ सुरेंद्र कुमार और विजय यादव को गिरफ्तार किया था। दोनों तस्करों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था।
