June 4, 2026
BIHAR (2)

फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन पूर्वी सिंहभूम के जिलाध्यक्ष व प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन साव ‘पारस’ के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल रांची में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मिला. उन्हें ज्ञापन सौंपकर राज्य के करीब 25 हजार जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानदारों का लंबित कमीशन भुगतान शीघ्र कराने की मांग की है। फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मोहन साव ‘पारस’ ज्ञापन के माध्यम से राज्यपाल को अवगत कराया कि झारखंड के पीडीएस दुकानदारों को पिछले करीब नौ माह से पीएच कार्ड, ग्रीन कार्ड, चना-दाल व नमक वितरण का कमीशन नहीं मिला है, जिससे दुकानदारों की आर्थिक स्थिति लगातार खराब होती जा रही है।

ज्ञापन में पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला क्षेत्र के पीडीएस डीलर मृणाल कांति रजक की कथित आत्महत्या करने के बारे में जानकारी देते हुए ज्ञापन के माध्यध्म से कहा गया कि लंबे समय से लंबित कमीशन, आर्थिक संकट व मानसिक तनाव के कारण यह दुखद घटना सामने आयी. एसोसिएशन ने कहा कि यह सिर्फ एक व्यक्ति या परिवार की त्रासदी नहीं, बल्कि राज्यभर के हजारों पीडीएस दुकानदारों की गंभीर आर्थिक व मानसिक स्थिति का संकेत बताया. एसोसिएशन ने कहा कि समय पर कमीशन व अन्य भुगतान नहीं मिलने के कारण दुकानदार आर्थिक असुरक्षा, कर्ज के बोझ व मानसिक दबाव का सामना कर रहे हैं।

ऐसे में सरकार को इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करना चाहिए. एसोसिएशन ने राज्यपाल से हस्तक्षेप कर राज्य सरकार को आवश्यक निर्देश देने व जन वितरण प्रणाली दुकानदारों के बकाया कमीशन का अविलंब भुगतान कराने का अनुरोध किया. इस मौके पर प्रदेश प्रधान महासचिव ज्ञानेंदु झा, प्रदेश उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष मोहन साव ‘पारस’, पप्पू कुमार, चंदन कुमार, कैलाश अग्रवाल आदि समेत अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *