June 19, 2026
EDCATION

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया  द्वारा सीए फाइनल मई 2026 परीक्षा का परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिया गया। परिणाम घोषित होने के साथ ही जमशेदपुर में खुशी का माहौल है। शहर के 10 छात्र-छात्राओं ने सीए फाइनल परीक्षा उत्तीर्ण कर चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने का गौरव हासिल किया है। इस अवसर पर इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया जमशेदपुर कमेटी व सीआईसीएएसए  जमशेदपुर ने सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सीआईसीएएसए अध्यक्ष सीए मुकुंद केडिया, सदस्य सीए योगेश शर्मा तथा शाखा अध्यक्ष सीए आनंद अग्रवाल ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है।

राष्ट्रीय स्तर पर सीए फाइनल मई 2026 परीक्षा में ग्रुप-1 का उत्तीर्णता प्रतिशत 12 प्रतिशत, ग्रुप-2 का 20.49 प्रतिशत तथा दोनों ग्रुप में एक साथ परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों का उत्तीर्णता प्रतिशत 14.07 प्रतिशत रहा। जमशेदपुर के लिए सबसे गौरवपूर्ण उपलब्धि यह रही कि शहर की छात्रा कली अग्रवाल ने सीए फाइनल परीक्षा में अखिल भारतीय रैंक  19 प्राप्त कर शहर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। उनकी इस सफलता पर शहर के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

सीआईसीएएसए कमेटी ने सफल अभ्यर्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों, शिक्षकों एवं मार्गदर्शकों को भी बधाई दी। कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि इन सभी के सहयोग और मार्गदर्शन से ही विद्यार्थियों ने यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। कमेटी ने सभी 10 नवीन चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने ज्ञान और कौशल से समाज, उद्योग तथा देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। साथ ही जमशेदपुर के छात्र-छात्राओं को पेशेवर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने का संकल्प भी दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *