June 22, 2026
health (2)

जय प्रकाश नगर शंकोसाई रोड नंबर-5 स्थित जे.पी. स्कूल परिसर के समीप भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 6:30 बजे हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने परिवार सहित भाग लिया।

इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम  रखी गई है, जिसका उद्देश्य योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन के साथ समाज में शांति और सौहार्द का संदेश फैलाना है। कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया। आयोजकों ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की एक प्राचीन भारतीय पद्धति है, जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है। उन्होंने लोगों से नियमित योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। जे.पी. स्कूल ट्रस्ट की ओर से क्षेत्रवासियों को सपरिवार आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला और लोगों ने योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर योगाचार्य अर्जुन शर्मा एवं बलिष्ठ योग शिक्षक शालिग्राम मिस्त्री ने संयुक्त रूप से योग कराया, इस कार्यक्रम मे तरण तिवारी, कमला शर्मा,रंजना राय, मिनी सिंह ,बिनीता कुमारी, अनीता सोरेंग, शरतचंद्र महतो, परन सिंह, चंदा मंडल, रनजू कुमारी,पूजा तन्तु बाई, रितेश मिंज, अंजलि शर्मा मुख्य रूप से भाग लिया, शांति पाठ के बाद धनबाद के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *