एनएच-20 पर
हरनौत थाना क्षेत्र के मुढ़ारी गांव के पास एक तेज रफ्तार कार ने डिवाइडर से टकराते हुए सड़क किनारे खड़े राहगीरों को अपनी चपेट में ले लिया. इस घटना में हरनौत थाना क्षेत्र के गिरधारचक गांव निवासी भूषण कुमार (40 वर्ष) की मौत हो गयी है. वहीं, सोहसराय निवासी चंद्रकांत पांडे और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गये. ग्रामीणों ने बताया कि कार चालक को नींद आ गयी थी. उसने अचानक ब्रेक मारा, तो कार ने डिवाइडर से टकराते हुए बुलेट बाइक
और वहां खड़े अन्य लोगों को कुचल दिया. इससे युवक की मौत हो गयी और दो लोग घायल हो गये. हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गयी.
