June 19, 2026
BIHAR

आदर्श सेवा संस्थान व जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन की ओर से विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर परिचर्चा का आयोजन किया गया. इस मौके पर संस्था के अध्क्ष डा. निर्मला शुक्ला ने बाल श्रम रोकने के लिए बच्चों को शिक्षा से जोडऩे की बात कही. आदर्श सेवा संस्थान की सचिव प्रभा जयसवाल ने संस्था का परिचय देते हुए कार्यक्रम का उद्देश के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि बाल श्रम बच्चों को उनके बचपन और मूल अधिकारों से दूर कर देता है, इसलिए इस समस्या से तत्काल निपटने की जरूरत है. बच्चों की जगह ढाबों व फैक्ट्रियों में नहीं बल्कि स्कूल में है।

इसके लिए फील्ड वर्कर मिलकर कार्य करेंगे. उन्होंने सभी स्टेक होल्डर्स से बाल मजदूरी को रोकने के लिए सुझाव देने कि बात कही. इस मौके पर डीएएसए के कमल कांत सिन्हा , श्रम विभाग के श्रम अधीक्षक रूपेंद्र प्रसाद व आशीष कुमार, बाल कल्याण समिति से अवधेश प्रसाद यादव, पवन कुमार, बिष्टुपुर थाना से सूरज कुमार, सोनारी थाना से शिवम राज , जिला बाल संरक्षण ईकाई से एम रवि श्रीवास्तव, चाइल्ड लाइन से प्रवजन कुमार, सामुदायिक स्वस्थ सहिया, आंगनवाड़ी  सेविका , पीएलवी, कैस वर्कर  जी सी आर पी एस डी कार्यकर्ता, आदर्श सेवा संस्थान के कोषाध्यक्ष चंदन कुमार, कार्यकारणी समिति के सदस्य पूरबी घोष समेत अन्य लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए. चाइल्ड वेलफेयर कमेटी ने कहा कि बच्चों को शिक्षा से जोडऩे, विद्यालयों में बाल श्रम के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने और रेस्क्यू किए गए बच्चों का नियमित फॉलो-अप लेने का कार्य करेगी. इस मौके पर लोगों ने बाल मजदूरी को रोकने के लिए समाज के लोगों से ंसंकल्प लेने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *