October 1, 2026
image (1)

बिहटा थाना क्षेत्र के आदित्य विजन के सामने गुरुवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस एवं डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल चालक को इलाज के लिए बिहटा स्थित ESIC अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने pmch हॉस्पिटल रेफर कर दिया रास्ते मे लें जाते व्यक्त उसे मृत घोषित कर दिया परिजनों ने इसकी जानकारी बिहटा थाना मे दी l मृतक की पहचान 51 वर्षीय मनोज कुमार सिंह, निवासी कटारी, थाना रानीतालाब, प्रखंड बिक्रम, जिला पटना के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर मौजूद समाजसेवी अविनाश कुमार ने बताया कि तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में टक्कर मारी, जिसके बाद चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान लें जा रहें रास्ते मे ही उसकी मौत हो गई। बिहटा के प्रभारी थानाध्यक्ष राज कुमार ने गुरुवार सुबह घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी थी। दुर्घटना में गंभीर चोट लगने के कारण ऑटो चालक की इलाज के दौरान PMCH लें जाने के क्रम मे रास्ते मे मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुर्घटना में शामिल ट्रक को जब्त कर बिहटा बाजार समिति परिसर में रखा है। वहीं, ट्रक चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *