मुजफ्फरपुर जिले के बेला इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार को एक फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री इसकी चपेट में आ गई। हादसे में फैक्ट्री के अंदर रखा लाखों रुपये का सामान और मशीनें जलकर राख हो गईं। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार, बेला इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित श्री कृष्णा फैक्ट्री में अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास मौजूद मजदूरों और स्थानीय लोगों में अफरातफरी मच गई। कई लोग सुरक्षा के मद्देनजर फैक्ट्री परिसर से बाहर निकल आए। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह बिजली के शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग तेजी से फैली, जिससे फैक्ट्री में रखा कीमती सामान और मशीनें बचाई नहीं जा सकीं। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। आग की गंभीरता को देखते हुए दो बड़े दमकल वाहनों को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कई घंटों तक लगातार प्रयास कर आग पर पूरी तरह काबू पाया। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। आग की गंभीरता को देखते हुए दो बड़े दमकल वाहनों को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कई घंटों तक लगातार प्रयास कर आग पर पूरी तरह काबू पाया। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी गई थी। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है और आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच जारी है।
इस घटना के बाद पूरे बेला औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और अग्नि सुरक्षा मानकों को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
