September 12, 2026
bihar

एक्सएनआरआई जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने फाइनेंसियल  टाइम मास्टर इन मैनेजमेंट रैंकिंग 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए वैश्विक स्तर पर 33वां स्थान हासिल किया है। संस्थान ने पिछले वर्ष की 58वीं रैंकिंग की तुलना में इस वर्ष 25 पायदान की छलांग लगाई है। इस उपलब्धि के साथ एक्सएलआरआई दुनिया के अग्रणी प्रबंधन शिक्षण संस्थानों में शामिल हो गया है। एफटी की 2026 की मास्टर्स इन मैनेजमेंट रैंकिंग में दुनिया भर के बिजनेस स्कूलों के 132 पूर्णकालिक और कोहोर्ट आधारित एमआईएम कार्यक्रमों का मूल्यांकन किया गया। रैंकिंग के लिए स्नातकों के वेतन, वेतन वृद्धि, करियर प्रगति, शिक्षा की लागत के मुकाबले मिलने वाला लाभ, करियर सेवाओं, पूर्व छात्रों के नेटवर्क, अंतरराष्ट्रीय अनुभव, विविधता और स्थिरता जैसे विभिन्न मानकों को आधार बनाया गया।

एक्सएलआरआईका 33वें स्थान पर पहुंचना संस्थान के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। वर्ष 2025 में 58वें स्थान पर रहने के बाद इस वर्ष 25 पायदान का सुधार संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता, उद्योग से जुड़ाव, बेहतर करियर परिणाम और जिम्मेदार नेतृत्व के विकास पर निरंतर फोकस को दर्शाता है। शिक्षा के साथ जिम्मेदार नेतृत्व पर जोर एफटी की रैंकिंग में बिजनेस स्कूलों और उनके पूर्व छात्रों से प्राप्त आंकड़ों को शामिल किया जाता है। इसमें केवल शैक्षणिक प्रदर्शन ही नहीं, बल्कि करियर सेवाओं की प्रभावशीलता, पूर्व छात्रों का नेटवर्क, अंतरराष्ट्रीय गतिशीलता, विविधता और स्थिरता जैसे व्यापक पहलुओं को भी महत्व दिया जाता है।

एक्सएलआरआई सात दशकों से अधिक समय से प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाए हुए है। संस्थान अकादमिक कठोरता के साथ व्यावहारिक एवं अनुभवात्मक शिक्षा, नैतिक नेतृत्व और सामाजिक जिम्मेदारी पर जोर देता रहा है। संस्थान के अनुसार, एफटी एमआईएम 2026 की यह रैंकिंग वैश्विक स्तर पर XLRI की मजबूत होती पहचान को और सुदृढ़ करती है। साथ ही यह प्रयासों को भी रेखांकित करती है कि विद्यार्थियों को बदलती कारोबारी परिस्थितियों और जटिल व्यावसायिक चुनौतियों का सामना करने के लिए दक्षता, व्यापक दृष्टिकोण और नैतिक मूल्यों के साथ तैयार किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *