May 19, 2026
image (1)

बिहार के रोहतास जिले के डेहरी में एक स्वर्ण व्यवसायी का अनोखा फैसला चर्चा का विषय बन गया है. पाली रोड स्थित ‘श्री लक्ष्मी ज्वेलर्स’ के संचालक सच्चिदानंद प्रसाद ने अपने ज्वेलरी शॉप के सामने ही चाय-पकौड़े की दुकान खोल दी है. कारोबार में आई मंदी और ग्राहकों की कमी के बाद उन्होंने यह कदम उठाया. दुकान का उद्घाटन नगर परिषद की मुख्य पार्षद शशि कुमारी ने किया. स्थानीय लोग इस फैसले को बदलते समय के अनुसार व्यावहारिक कदम बता रहे हैं. इलाके में ज्वेलरी शॉप के बाहर खुले इस चाय स्टॉल की खूब चर्चा हो रही है.
बिहार के रोहतास जिले के डेहरी से एक अनोखी और चर्चा में रहने वाली खबर सामने आई है. यहां एक स्वर्ण व्यवसायी ने अपने सोना-चांदी के कारोबार में आई मंदी के बीच नया रास्ता अपनाते हुए चाय-पकौड़े की दुकान खोल दी. डेहरी के पाली रोड स्थित चर्चित आभूषण दुकान ‘श्री लक्ष्मी ज्वेलर्स’ के संचालक सच्चिदानंद प्रसाद ने अपने ज्वेलरी शॉप के ठीक सामने चाय-नाश्ते का स्टॉल शुरू किया है. इलाके में यह फैसला लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *