September 18, 2026
image (1)

कांटी के विद्यालय में रंगदारी के लिए फायरिंग का मामला अभी थमा भी नहीं था, इसी बीच पोखरैरा स्थित होली क्रास स्कूल में दूसरी वारदात हो गई। भूमि विवाद में गार्ड की हत्या की नीयत से पहुंचे पांच में से दो बदमाशों को ग्रामीणों ने दबोच लिया।
उनकी जमकर पिटाई की और उसके बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। मौका देखकर अन्य बदमाश भाग निकले। पकड़े गए बदमाशों के पास से दो पिस्टल और कारतूस मिले हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। बताया जाता है कि बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे हथियारों से लैस पांच बदमाश स्कार्पियो से स्कूल परिसर में आ धमके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *