June 20, 2026
image (3)

बिहार में एक तरफ बेगूसराय में महिला से गैंगरेप का मामला गर्माया हुआ है, तो वहीं अब पटना जिले में दो डांसर के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। जिले के नौबतपुर के एक गांव में कुछ युवकों ने तिलक समारोह के बहाने दोनों डांसर बहनों को बुलाया। फिर उन्हें बंधक बनाकर 13 लोगों ने उनके साथ गैंगरेप किया। पुलिस ने एक आरोपी को आरोपी को हिरासत में लिया है।
जानकारी के अनुसार, पीड़िताएं झारखंड के लातेहार जिले की रहने वाली हैं। वर्तमान में वह पटना के मीठापुर में किराये के मकान में रह रही हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि नौबतपुर के भेलुरा रामपुर निवासी मुन्ना कुमार ने 18 जून को एक तिलक समारोह में डांस करने के बहाने गांव बुलाया था।
जब दोनों डांसर बहनें गांव पहुंचीं, तो मुन्ना कुमार, उसके चचेरे भाई सूरज कुमार और दोस्त भानू कुमार समेत कई युवकों ने उसे बंधक बना लिया। फिर उनके साथ गैंगरेप किया गया। डांसर ने विरोध करने पर उनके साथ मारपीट का आरोप भी लगाया है। बताया जा रहा है कि रात भर दोनों बहनों के साथ दरिंदगी करने के बाद आरोपी उन्हें वापस मीठापुर छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान फुलवारीशरीफ पहुंचते ही उन्होंने शोर मचाकर मदद मांगी। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों युवतियों को अपने कब्जे में ले लिया।
पुलिस उन्हें फुलवारीशरीफ थाने लाई। बाद में सूचना मिलने पर नौबतपुर पुलिस दोनों पीड़िताओं को अपने साथ ले गई। नौबतपुर थानाध्यक्ष मंजीत कुमार ठाकुर ने बताया कि पीड़िताओं के आवादन पर 3 नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। थानेदार ने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *