June 20, 2026
Welcome To The Jungle's 'Deewane Hain' Revives Bollywood's Lost Celebration Song Culture_1781767492858

बॉलीवुड में जब भी किसी बड़ी कॉमेडी फिल्म की बात होती है, तो ‘वेलकम’ नाम सबसे ऊपर आता है. लेकिन इस बार निर्देशक अहमद खान और निर्माता फिरोज ए नाडियाडवाला कुछ ऐसा लेकर आ रहे हैं, जिसने भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक नया रिकॉर्ड बना दिया है. हम बात कर रहे हैं साल की सबसे बड़ी और भव्य फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की. फिल्म को लेकर चर्चा तो पहले से ही थी, लेकिन इसके गाने ‘दीवाने हैं’ को लेकर खास बज है. गाने की सबसे खास बात इसकी लंबी स्टारकास्ट है. गाना शुरू होते ही एक के बाद एक कई जाने-माने चेहरे स्क्रीन पर नजर आते हैं, जो इसे और भी खास बना देते हैं.
आमतौर पर फिल्मों के गाने एक या दो मुख्य कलाकारों के इर्द-गिर्द घूमते हैं, लेकिन ‘दीवाने हैं’ की खासियत यह है कि इसमें लगभग हर कलाकार को स्क्रीन पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराने का मौका दिया गया है. गाने में लगातार अलग-अलग कलाकार नजर आते हैं, जिससे फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी यानी इसकी विशाल स्टारकास्ट सामने आती है.
‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी के प्रशंसकों के लिए यह गाना पुरानी यादें भी ताजा करता है. पिछले कई वर्षों से कॉमेडी फिल्मों का हिस्सा रहे कई लोकप्रिय कलाकार एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आते हैं, जो दर्शकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है.
गाने का संगीत भी बड़े स्तर पर तैयार किया गया है. इसे आनंद राज आनंद और अमृता फडणवीस ने गाया है. आनंद राज आनंद ने ही इसका संगीत और बोल भी लिखे हैं. गाने को विक्रम नागी ने प्रोड्यूस किया है, जबकि प्रकाश पीटर्स ने इसका म्यूजिक अरेंज किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *