April 26, 2026
WOMENS DAY

संस्था शिवम शिल्प कला की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन सोनारी स्थित कार्यालय में किया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि समाजसेवी पूरबी घोष थी. रोजगार से जुड़ी जरूरतमंद महिलाओं के साथ महिला दिवस मनाना, उन्हें सशक्त बनाने व उनके लिए उपयोगी योजनाओं की जानकारी दी गई।

आयोजन में गीत, नृत्य, सांस्कृतिक प्रस्तुतियांं व खेलकूद जैसी गतिविधियां शामिल थीं, जिनसे पूरे कार्यक्रम में उत्साह और उल्लास का वातावरण बना रहा. संस्था की अध्यक्ष मधु सिंह ने कहा कि यह आयोजन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें एक मजबूत दिशा देने की प्रयास थी।

समाजसेवी पूरबी घोष ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि छोटे-छोटे समूहों के माध्यम से आयोजित ऐसे कार्यक्रम उन महिलाओं के लिए प्रेरणा देते हैं, जो घर-परिवार की जिम्मेदारियों के बीच अपनी पहचान बनाने का प्रयास कर रही हैं। इस मौके पर ममता सिंह, सोनू बिस्वाल, निशा सिंह, आभा झा, ख्वाहिश, माधुरी, हर्षा, पूरबी घोष आदि मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *