धनुष की फिल्म के साथ रिलीज हुई विजय वर्मा की ‘गुस्ताख इश्क’ बॉक्स ऑफिस पर पहला दिन भी नहीं निकाल पाई। दर्शकों की प्रतिक्रिया मिश्रित रही, लेकिन कमाई के मामले में फिल्म बुरी तरह पिछड़ गई। फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 50 लाख रुपये कमाए, जो इसके बजट और स्टारकास्ट को देखते हुए बेहद कम आंकड़ा है। स्पष्ट है कि ‘तेरे इश्क’ में से सीधी भिड़ंत होना इसके लिए भारी साबित हुआ। उम्मीद है कि वीकेंड कलेक्शन में थोड़ी सुधार देखने को मिले।
फिल्म में विजय वर्मा के साथ फातिमा सना शेख, नसीरुद्दीन शाह और शारिब हाशमी अहम भूमिकाओं में हैं। विभु पुरी के निर्देशन में बनी यह फिल्म फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की बतौर निर्माता शुरुआत है। कहानी पुरानी दिल्ली के एक प्रिंटिंग प्रेस को बचाने की जद्दोजहद में लगे विजय के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है। उसी दौरान वह नसीरुद्दीन शाह के किरदार का शिष्य बनता है और उनकी बेटी के प्यार में पड़ जाता है।
