January 21, 2025

जलपाईगुड़ी के मैनागुड़ी ब्लॉक का विस्तृत इलाका चक्रवात से प्रभावित हुआ है। इस तूफान से मैनागुड़ी ब्लॉक में मौतें भी  हुई है। सैकड़ों लोग घायल हुए है।  इनमें से कई लोग जलपाईगुड़ी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती हैं। इधर इस घटना के बाद से पुलिस और ब्लॉक प्रशासन के नेतृत्व में राहत बचाव कार्य जोर-शोर से जारी है। पुलिस एवं ब्लॉक प्रशासन द्वारा राहत शिविर का लगाया गया है। राहत शिविर में भोजन एवं आवास की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा रात में कई घरों में पॉलीथिन वितरित की गयी ।  आज मैनागुड़ी थाने के पुलिस अधिकारियों ने कई प्रभावित घरों में सूखा भोजन और त्रिपाल पहुंचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *