October 2, 2026
WhatsApp Image 2026-10-01 at 10.04.23 AM

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में 29 व 30 सितंबर को विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 के तहत स्वच्छता एवं ई-वेस्ट जागरूकता अभियान शुरू हुआ। बीएड सत्र 2025-27 और 2026-28 के करीब 150 विद्यार्थियों ने परिसर की साफ-सफाई में भाग लिया।
अभियान के तहत वेस्ट कलेक्शन कॉर्नर और ई-वेस्ट कलेक्शन कॉर्नर स्थापित किए गए। विद्यार्थियों को कचरा पृथक्करण, ई-वेस्ट के सुरक्षित संग्रह और वैज्ञानिक निस्तारण की जानकारी दी गई।
कुलाधिपति मदन मोहन सिंह ने स्वच्छता को दैनिक जिम्मेदारी बताते हुए पर्यावरण संरक्षण में युवाओं की भूमिका पर जोर दिया। कुलपति प्रो. डॉ. प्रभात कुमार पाणि ने कहा कि विद्यार्थियों को अकादमिक शिक्षा के साथ सामाजिक व पर्यावरणीय जिम्मेदारियों के प्रति संवेदनशील बनाना विश्वविद्यालय का उद्देश्य है।
कार्यक्रम में रजिस्ट्रार नागेंद्र सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रो. मोजिब अशरफ, अकादमिक सलाहकार प्रो. दिलीप शोम, डीन डॉ. गरिमा सिंह, डॉ. राकेश कुमार, अभिनव कुमार समेत शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद रहे। अक्टूबर में भी एक माह तक स्वच्छता, जागरूकता और ई-वेस्ट संग्रह से जुड़ी गतिविधियां जारी रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *