नगर विकास एवं आवास विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर राजीव कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने उनके खिलाफ 1 करोड़ 10 लाख 24 हजार 271 रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित करने के आरोप में FIR दर्ज किया है। आज SVU की टीम ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर राजीव कुमार के 3 ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है। इनमें, पहला ठिकाना पटना के रामनगरी में सुमित गृहम अपार्टमेंट के वेस्ट ब्लॉक में फ्लैट नंबर- B 202 है। यहां एग्जीक्यूटिव इंजीनियर खुद परिवार के साथ रहते हैं। दूसरा ठिकाना दानापुर के खगौल रोड में लैंडमार्क गोल्ड का फ्लैट नंबर 807 है। वहीं, तीसरा ठिकाना पंत भवन के 6वें फ्लोर स्थित इनका सरकारी ऑफिस है।
दानापुर सगुना खगौल रोड स्थित अपार्टमेंट लैंडमार्क गोल्ड में फ्लैट संख्या 807 एक्जीक्यूटिव इंजीनियर राजीव कुमार का है। आय से अधिक सम्पत्ति मामले में SUV की टीम यहां छापेमारी करने पहुंची है। फिलहाल, इस फ्लैट में कोई सेना के अधिकारी किराए के रूप में रहते हैं। अभी फ्लैट बंद है। SUV की टीम किराए के रूप में रह रहे अधिकारी की जानकारी जुटाने में जुटी हुई है।
