नालंदा के चंडी थाना क्षेत्र के बदौरा गांव में बुधवार की रात संपत्ति के लालच में दो बेटों ने गला रेत मां की जान ले ली। आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह सड़क जाम कर आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। करीब तीन घंटे तक नरसंडा गांव के पास हरनौत-जैतीपुर मार्ग, एनएच 431 जाम रहा।
जाम के दौरान पुलिस व ग्रामीणों के बीच झड़प भी हुई। बाद में अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम हटवाया। हत्या कर कार से भाग रहे मंझले पुत्र रवि शंकर को भोजपुर पुलिस ने बड़का-ढकाइच के पास से गिरफ्तार कर लिया। मृतका भासीन बिगहा गांव निवासी स्व. रामचंद्र प्रसाद की 55 वर्षीया पत्नी जिलवी देवी थीं। वे बदौश में मायके में रह रही थीं। उनके तीन पुत्र हैं। पुलिस ने बताया कि आरोप बड़े बेटे
चंद्रभूषण कुमार और मंझले रवि शंकर कुमार पर है। छोटे बेटे ने दो अज्ञात को भी आरोपित बनाया है।
