April 18, 2026
bihar (2)

जिला कांग्रेस कमेटी में कई सिख समाज के सदस्यों को प्रतिनिधित्व मिला है जिस पर समाज ने प्रसन्नता जतायी. जिले के सिक्ख समाज के सम्मानित सदस्यों ने राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता व लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिला कांग्रेस कमेटी में सक्रिय रूप से काम करने का निर्णय लिया है।सिक्ख समाज अपने साहस, सेवा भावना, त्याग एवं देशभक्ति के लिए सदैव जाना जाता रहा है. सिखों का कांग्रेस परिवार से जुडऩा न केवल संगठन को मजबूती प्रदान करेगा, बल्कि समाज में भाईचारे, समानता और सहयोग की भावना को भी और सुदृढ़ करेगा।

जिला कांग्रेस कमेटी में जसवंत सिंह जस्सी उपाध्यक्ष , मनजीत आनंद उपाध्यक्ष, परविन्दर सिंह सोहल महामंत्री, गुरदीप सिंह काके महामंत्री सुखदेव सिंह मल्ली महामंत्री, रंजीत सिंह सचिव, बलदेव सिंह सचिव, राजेन्द्र सिंह सचिव, गुरशरण सिंह सचिव, राजवीर सिंह सचिव, व गुरदीप सिंह सोहल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के झारखंड प्रभारी के राजू, अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी व पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रदीप कुमार बालमुचू , पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, पूर्वी सिंहभूम प्रभारी बलजीत सिंह बेदी, आनंद बिहारी दुबे, विजय खां, रविन्द्र कुमार झा, रामाश्रय प्रसाद सभी पूर्व अध्यक्ष, पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के वर्तमान अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी परविन्दर सिंह को बधाई दी।

सिख समाज की भागीदारी से संगठन और अधिक सशक्त, जागरूक व जनसेवा के प्रति समर्पित रहेगा आपके मार्गदर्शन में हम सभी मिलकर राष्ट्र निर्माण और सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे. इस मौके पर  गुरदीप सिंह काके, जसवंत सिंह जस्सी , परविन्दर सिंह सोहल व अन्य सभी सिख समाज के कांग्रेसी नेताओं ने आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *