September 10, 2026
BIHAR

वित्तीय वर्ष 2025-26 के वार्षिक बोनस को लेकर JCAPCPL प्रबंधन और JCAPCPL वर्कर्स यूनियन के बीच बुधवार को बोर्ड रूम में समझौता हुआ। समझौते के तहत कंपनी के 143 कर्मचारियों के बीच कुल 1,00,40,473 रुपये बोनस के रूप में वितरित किए जाएंगे। प्रत्येक कर्मचारी को उसके Basic + DA का 20 प्रतिशत बोनस मिलेगा। बोनस की राशि 17 सितंबर 2026 से पहले कर्मचारियों के बैंक खातों में जमा होने की उम्मीद है।बोनस का निर्धारण कंपनी के प्रमुख प्रदर्शन मानकों के आधार पर किया गया है। इसमें सुरक्षा, उत्पादकता, ग्राहक शिकायत और Conversion Cost जैसे मानकों को शामिल किया गया। इस वर्ष कंपनी के लिए सबसे उल्लेखनीय उपलब्धि Zero LTI (Lost Time Injury) रही। प्रबंधन ने इसे कर्मचारियों की सुरक्षा के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता और सतर्कता का परिणाम बताया।

पिछले साल से बेहतर रहा बोनस

इस वर्ष कर्मचारियों को मिलने वाले बोनस में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में सुधार हुआ है। पिछले वर्ष कुल करीब 88 लाख रुपये बोनस वितरित किया गया था, जबकि इस बार यह राशि बढ़कर 1.004 करोड़ रुपये हो गई है। अधिकतम बोनस पिछले वर्ष के 60,690 रुपये से बढ़कर इस वर्ष 74,859 रुपये हो गया। वहीं न्यूनतम बोनस 51,360 रुपये से बढ़कर 59,127 रुपये हुआ है। इस वर्ष कर्मचारियों को मिलने वाला औसत बोनस 69,726 रुपये है। प्रबंधन और यूनियन ने समझौते को कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास, अनुशासन, प्रतिबद्धता और बेहतर प्रदर्शन का परिणाम बताया। विशेष रूप से Zero LTI उपलब्धि को सुरक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सफलता करार दिया गया।

समझौते में ये रहे शामिल

प्रबंधन की ओर से प्रबंध निदेशक कपिल मोदी, कार्यकारी निदेशक अकीहिको तनिगुची, मुख्य वित्तीय अधिकारी प्रवीण एस. हेगड़े, मुख्य मानव संसाधन अधिकारी विकास कुमार, सिद्धार्थ मिश्रा, किरीट बी. दक्सिनी, गौतम मुखर्जी और तौसीफ इकबाल शामिल रहे। वहीं JCAPCPL वर्कर्स यूनियन की ओर से अध्यक्ष आर. रबी प्रसाद, कार्यकारी अध्यक्ष शहनवाज़ आलम, उपाध्यक्ष कृष्ण मोहन सिंह, महासचिव रवि कुमार, सहायक महासचिव संजीव कुमार महतो, कोषाध्यक्ष मंडापति चिरंजीवी, अध्यक्ष के सलाहकार मदन लाल परदेशी निषाद और यूनियन कमेटी सदस्य प्रद्युम्न कुमार मौजूद रहे। समझौते के गवाह के रूप में वरिष्ठ प्रबंधक (वित्त एवं लेखा) भोला नाथ और यूनियन कमेटी सदस्य मनीष गुप्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *