टाटानगर रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल की ओर से जलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन नारकोस’ के तहत पांच किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया. बरामद गांजा की कीमत करीब 2.5 लाख रुपये है. पकड़े गए आरोपिया को आरपीएफ ने आगे की कारर्वाई के लिए जीआरपी थाना को सौंप दिया।
रेलवे सुरक्षा बल को 27 मई को टाटानगर रेलवे स्टेशन परिसर में कुछ संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों की सूचना मिली थी. सूचना को गंभीरता से लेते हुए स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म और आने-जाने वाले यात्रियों पर विशेष निगरानी शुरू कर दी गई. इसी दौरान दो युवक संदिग्ध हालत में घूमते हुए दिखे. जब टीम ने दोनों को रोककर पूछताछ की तो वे संतोषजनक जवाब नहीं मिला। उसके बाद आरपीएफ के जवानों ने उसकी तलाशी ली तो करीब 5 किलो गांजा बरामद किया गया।
गांजा को अलग-अलग पैकेटों में छिपाकर रखा गया था जिससे सुरक्षा जांच से बचा जा सके. पकड़े गए आरोपियों में बिहार के लखीसराय के बढ़हिया के डुमरी निवासी व झारखंड के गिरिडीह जिला के पचम्बा थाना क्षेत्र का है. दोनों आरोपी ओडि़शा से गांजा लेकर आ रहे थे उसे बिहार व झारखंड में अलग-अलग जगहों पर सप्लाई करने की योजना था. टाटानगर जीआरपी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
