June 26, 2026
education

रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर ने पर्यावरण संरक्षण व जल संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए गुरुवार को काशीडीह हाई स्कूल में वर्षा जल संचयन (रेन वाटर हार्वेस्टिंग) परियोजना का उद्घाटन किया. परियोजना का उद्घाटन पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन रोनाल्ड डी कोस्टा ने किया.  परियोजना के तहत लगभग 25 घन मीटर क्षमता वाला ढका हुआ रिचार्ज पिट बनाया गया है।

साथ ही स्कूल की सभी इमारतों की छतों से वर्षा जल को पाइपलाइन के माध्यम से रिचार्ज संरचना तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है. इस प्रणाली से भूजल स्तर को पुनर्भरित करने में मदद मिलेगी तथा यह विद्यार्थियों के लिए सतत जल प्रबंधन का एक व्यावहारिक उदाहरण भी बनेगी. इस मौके पर रोनाल्ड डी कोस्टा ने जल संरक्षण की बढ़ती आवश्यकता पर जोर दिया. उन्होंने छात्रों से जल संसाधनों के प्रति जिम्मेदार बनने का आह्वान किया और वर्षा जल संचयन के महत्व पर जानकारी देते हुए पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर ने इस परियोजना को सामुदायिक विकास एवं पर्यावरण संरक्षण के अपने सतत प्रयासों के तहत कार्यान्वित किया है. रोटरी क्लब का उद्देश्य ऐसी पहल के माध्यम से न केवल स्थायी आधारभूत संरचना का निर्माण करना है, बल्कि युवा पीढ़ी में पर्यावरण के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करना है. इस मौके पर इस मौके रोटरी क्लब के सदस्य, स्कूल प्रबंधन, शिक्षक, छात्र व छात्राएं मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *