May 26, 2026
JAMSEDHPUR

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) की ओर से शुरू की गई 40 वर्ष से अधिक आयु के सभी बीमाकृत श्रमिकों (आईपीएस) के लिए नि:शुल्क वार्षिक स्वास्थ्य जांच (एनुअल हेल्थ चेक-अप) कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को रांची से क्षेत्रीय निदेशक शिवेन्द्र कुमार व सहायक निदेशक विनय कुमार जायसवाल ने ईएसआईसी अस्पताल आदित्यपुर का दौरा किया गया. इस मौके पर  ईएसआईसी अस्पताल में बीमाकृत व्यक्तियों (आईपीएस) के स्वास्थ्य जांच कार्यों का निरीक्षण किया व यह सुनिश्चित किया कि सभी पात्र बीमित व्यक्तियों का समुचित स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है।

निरीक्षण के उपरांत शिवेन्द्र कुमार, क्षेत्रीय निदेशक, डा. पी के सिंह, चिकित्सा अधीक्षक व विनय कुमार जायसवाल, सहायक निदेशक ने टाटा स्टील, जमशेदपुर का भी दौरा किया गया व टाटा स्टील के अंतर्गत नियोजित कर्मचारियों व कार्यरत वेंडरों को संबोधित किया. उन्होंने कर्मचारी राज्य बीमा निगम से मिलने वाले हितलाभों व 40 वर्ष से अधिक आयु के कर्मचारियों के नियमित वार्षिक स्वास्थ्य जांच के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समय पर स्वास्थ्य परीक्षण से गंभीर बीमारियों की प्रारंभिक पहचान व रोकथाम संभव है।

उन्होंने नियोजकों से अपील की कि वे अपने सभी पात्र कर्मचारियों को इस योजना का अधिकतम फायदा दिलाने के लिए प्रेरित करें. कर्मचारी राज्य बीमा निगम श्रमिकों के स्वास्थ्य संरक्षण के लिए इस प्रकार के जागरुकता व स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम निरंतर संचालित किए जा रहे हैं. इस मौके पर संजय कुमार, शाखा प्रबंधक, आदित्यपुर, सचित कुमार, शाखा प्रबंधक, गोलमुरी, रविशंकर, राजीव कुमार,  रंजीत कुमार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *