May 2, 2026
pjhh

सुपरस्टार राम चरण की बहुप्रतीक्षित एक्शन ड्रामा ‘पेद्दी’ सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार .शुक्रवार को मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी दी. अभिनेता राम चरण ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “4 जून को ‘पेद्दी’ सिनेमाघरों में रिलीज होगी.” उनकी पोस्ट देखने के बाद फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. वे कमेंट सेक्शन में फिल्म को देखने का इंतजार करने की बात कर रहे हैं. वहीं वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म “है जवानी तो इश्क होना है” 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. पहले यह फिल्म 22 मई 2026 को आने वाली थी, लेकिन साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ के टलने के बाद, मेकर्स ने इसे 5 जून को रिलीज करने का फैसला लिया. दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर टक्कर देंगी.

‘पेद्दी’ की शूटिंग के समय से ही फिल्म चर्चा में बनी हुई थी. इसमें दमदार एक्शन सीन भी देखने को मिलेंगे. शूटिंग के दौरान राम चरण घायल हो गए थे. दरअसल, एक एक्शन सीन की शूटिंग करते समय उनकी आंख के ऊपर चोट लग गई थी, जिसके बाद अभिनेता को चार टांके लगाने पड़े, लेकिन राहत की बात यह है कि उनकी आंख पूरी तरह सुरक्षित है. चोट मामूली थी, इसलिए राम चरण जल्द ही काम पर वापस लौट आए थे. है जवानी तो इश्क होना है डेविड धवन की फिल्म है. यह एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है, जो दर्शकों को पसंद आ सकती है.
फिल्म का निर्देशन और लेखन बूची बाबू सना ने किया है. यह फिल्म 1980 के दशक के ग्रामीण आंध्र प्रदेश की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें एक उत्साही ग्रामीण अपने समुदाय को खेल के माध्यम से एकजुट करता है. फिल्म में राम चरण के साथ जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में हैं. इसके अलावा, फिल्म में शिव राजकुमार, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू भी नजर आएंगे, जिससे इस बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट का महत्व और भी बढ़ गया है. वेंकट सतीश किलारु ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी रिद्धि सिनेमा के तहत और प्रोडक्शन हाउस माइथ्री मूवी मेकर्स के साथ मिलकर फिल्म का निर्माण किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *