टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड की ओर से विश्व डेंगू दिवस के मौके पर स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से कदमा कुडी मोहंती ऑडिटोरियम में कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें 350 से अधिक हितधारकों ने भाग लिया. कार्यशाला में शहर के अन्य स्कूलों के प्रधानाचार्य, शिक्षक, आवासीय कल्याण समितियों (आरडब्ल्यूए) और गेटेड सोसायटियों के प्रतिनिधि, सरकारी अधिकारी, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, स्वच्छता पर्यवेक्षक शामिल थे।
कार्यशाला में जेएनएसी के उपनगरायुक्त कृष्ण कुमार, टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक अतुल भटनागर, जीएम टाउन ओएंडएम आ के सिंह, टाटा स्टील यूटिलिटीज सर्विसेज श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय भी शामिल हुए।इस मौके पर लोगोंं ने टाटा स्टील यूआईएसएल के अभियान की सराहना की और इस बात पर जोर दिया कि डेंगू को रोकने के लिए सक्रिय सामुदायिक भागीदारी अनिवार्य है।
उन्होंने डेंगू जागरूकता को हर घर तक ले जाने की आवश्यकता पर भी बल दिया व परिवारों को मच्छरों के पनपने वाले स्थानों को सक्रिय रूप से नष्ट करने के लिए प्रोत्साहित किया. उन्होंने स्कूली बच्चों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए उनसे इस अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनने का आग्रह किया। अधिकारियों ने नागरिकों से इस आंदोलन का समर्थन करने और अपने परिसरों को मच्छर मुक्त रखने की अपील की।
