छुट्टी के लिए डांटने पर पंजाब एंड सिंध बैंक की बलराम नगर शाखा में सोमवार दोपहर सुरक्षा गार्ड ने बैंक मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के समय बैंक में बड़ी संख्या में ग्राहक और कर्मचारी मौजूद थे। गोली चलने से बैंक में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने बाद में गार्ड और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया।
पटना के सालिमपुर थाने के लखीपुर निवासी 35 वर्षीय अभिषेक शर्मा पंजाब एंड सिंध बैंक की लोनी की बलराम नगर शाखा में अगस्त 2025 से मैनेजर के पद पर तैनात थे। वह टीला मोड़ थाना क्षेत्र स्थित दिल्ली 99 सोसाइटी में परिवार के साथ रह रहे थे। बैंक में बागपत जिले के थाना खेकड़ा
के गांव मंसूरपुर का रहने वाला रविंद्र हुड्डा गार्ड के रूप में कार्यरत है।
पुलिस के मुताबिक, सोमवार को रविंद्र गैरहाजिर था। इस पर शाखा प्रबंधक ने उसे फोन कर छुट्टी लेने के लिए डांट दिया। इसके बाद गार्ड दोपहर गार्ड
करीब 12:30 बजे बैंक शाखा दफ्तर में पहुंचा। आरोप है कि कहासुनी होने पर कहासुनी होने गार्ड ने केबिन में घुस मैनेजर को लाइसेंसी बंदूक से सीने में गोली मार दी। अभिषेक लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े।
