राजधानी पटना की सीमा से 13 किमी दूर पुनपुन में पाटलिपुत्र टाउनशिप विकसित की जाएगी। इसके लिए पुनपुन में 1010 एकड़ का कोर एरिया चिह्नित किया गया है, जिसमें एक दर्जन राजस्व गांव अब्दुलपुर पिपरा, बाजिदपुर, पिपरा, पनवार, नुरुद्दीनपुर, डुमरी, नादपुर, खैरी, खापुरा, कालियानपुर बैसावां, पिपरा चक, सिकंदरपुर शामिल हैं।
वहीं भविष्य में टाउनशिप के विकास को देखते हुए 81 हजार 730 एकड़ का स्पेशल एरिया चिह्नित किया गया है, जिसमें पुनपुन, फतुहा, संपतचक, पटना ग्रामीण, धनरूआ, दनियावां, मसौढ़ी और फुलवारी प्रखंड के 275 राजस्व ग्राम शामिल किए गए हैं। पटना में फिनेटक सिटी, स्पोर्ट्स सिटी, लॉजिस्टिक हब, ज्यूडिशियल एकेडमी आदि टाउनशिप का हिस्सा होंगे।
