February 13, 2026
DEAD-12

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में एक युवक की कथित हिरासत में मौत के मामले में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिये गये हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने तीन जून की शाम को नाका चेकिंग के दौरान ब्रौ वंदना पुलवामा निवासी इम्तियाज अहमद पाला को हिरासत में लिया।

उन्होंने कहा कि हिरासत के दौरान पाला को ‘गंभीर स्वास्थ्य संबंधी जटिलताएं’ होने पर मगंलवार को उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मौत की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं। अधिकारी ने कहा, “उसकी मौत के कारणों और परिस्थितियों का पता लगाने के लिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिये गये हैं। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि उसे पुलिस ने घेराबंदी एवं तलाशी अभियान के दौरान उठाया था।

परिवार के एक सदस्य ने आरोप लगाया, “हिरासत में उसे प्रताड़ित करके मार दिया गया। शव को मंगलवार रात परिवार को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया। प्राथमिकी के अनुसार, एक खुफिया जानकारी के आधार पर पाला को तीन जून को पुलवामा क्षेत्र में आतंकवादियों के लिए काम करने वाले मादक पदार्थों के तस्करों की आवाजाही के बारे में एक खुफिया जानकारी के आधार पर गिरफ्तार किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *