April 25, 2026
WhatsApp Image 2026-04-25 at 8.43.30 AM

मुजफ्फरपुर में DRI की बड़ी कार्रवाई सामने आई है. DRI ने 281 किलो गांजा जब्त किया है. तस्कर आयरन ओर के नीचे छिपाकर ड्रग्स ले जाने की कोशिश में थे. पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है.
बिहार में नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है. मुजफ्फरपुर में डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की टीम ने एक बड़े ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए भारी मात्रा में गांजा जब्त किया है. इस कार्रवाई से तस्करों के मंसूबों पर पानी फिर गया है. गुप्त सूचना के आधार पर DRI की टीम ने गया जीटी रोड के पास एक ट्रक को रोका और उसकी तलाशी ली. जांच के दौरान टीम को ट्रक में छिपाकर रखा गया करीब 281 किलो गांजा मिला, जिसकी बाजार कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये बताई जा रही है.
जानकारी के मुताबिक, यह खेप ओडिशा से बिहार होते हुए उत्तर प्रदेश भेजी जा रही थी. तस्करों ने पुलिस और जांच एजेंसियों से बचने के लिए गांजे को बड़ी चालाकी से ट्रक में छिपाया था. उन्होंने पहले बोरियों में गांजा भरा और फिर उसके ऊपर लौह अयस्क (आयरन ओर) लोड कर दिया, ताकि किसी को शक न हो.
जम्मू-कश्मीर का रहने वाला है ट्रक ड्राइवर लिया गया. पूछताछ में उसने बताया कि वह हरियाणा से ट्रक लेकर निकला था और ओडिशा के बोलांगीर से गांजे की खेप लोड कर बनारस पहुंचाने वाला था, जहां इसे एक तस्कर को सौंपना था. फिलहाल, DRI की टीम इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि इस तस्करी के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं. आरोपी चालक को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *